राष्ट्रीय (19/11/2013) 
रैली निकालकर गांव में शौचालय बनवाने की मांग
अंर्तराष्ट्रीय शौचालय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय कॉनफ्रेडरेशन ऑफ दलित आर्गेनाइजेशन की ओर से सोनीपत शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। आर्गेनाइजशन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी उपायुक्त कार्यालय में दिया गया। इस रैली में भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। रैली में हिस्सा ले रही महिलाओं ने कहा कि आज भी गांव में गरीब लोगों के घर पर शौचालय नहीं जिस कारण महिलाएं खुले में षौच के लिए जाती है और यहीं कारण है कि कई बार उनके साथ बलात्कार और छेडछाड जैसी घटनाएं होती है। राष्ट्रीय कॉनफ्रेडरेशन ऑफ दलित आर्गेनाइजेशन के प्रदेश प्रभारी कंवल सिंह ने गांव में शौचालय बनवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी उपायुक्त कार्यालय में सौंपा। आर्गेनाइजेशन ने शहर में  बैनरों के साथ रैली निकालकर लोगों को खुले  में शौच न करने के लिए जागरूक किया।
Copyright @ 2019.