राष्ट्रीय (19/11/2013) 
पैकरा द्वारा मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने प्रदेश में भारी मतदान के लिए मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान ने यह संकेत दे दिया था कि दूसरे चरण के मतदान में महिलाएं एवं युवा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आज 72 सीटों के लिए हुए मतदान में महिलाओं एवं युवा वर्ग ने व्यापक उत्साह दिखाया है। श्री पैकरा ने महिलाओं तथा युवा वर्ग द्वारा किये गये उत्साहपूर्ण मतदान को भाजपा के प्रति रूझान निरूपित करते हुए कहा कि मतदाताओं ने डॉ. रमन सिंह के विकास कार्यों पर विश्वास की मुहर लगाई है। उन्होंने भाजपा की जीत का भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश भर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत की है। मतदान केन्द्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़ कार्यकर्ताओं के परिश्रम तथा रमन सरकार की जनकल्याणकारी, विकासवादी नीतियों का परिणाम है।
Copyright @ 2019.