राष्ट्रीय (22/11/2013) 
तय हार से भाजपाई विचलित - कांग्रेस
रायपुर/22 नवंबर 2013। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शिवरतन शर्मा द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. चरणदास महंत के संदर्भ में की गयी बयानबाजी पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपनी तय हार से भाजपाई विचलित हो गये है लेकिन राजनैतिक दल के लोगों को हार से अपना संतुलन नहीं खोना चाहिये राजनैतिक बयानबाजी का भाषा संयत और मर्यादित होनी चाहिये। राज्य में मतदान के बाद यह सुनिश्चित हो गया है कि प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनना तय है। छत्तीसगढ़ के चारो कोनो से कांग्रेस को बढ़त मिलने वाली है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार कुशासन के साथ भाजपा की नीतियों के खिलाफ भी मतदान किया है। बड़ा हास्यास्पद लगता है कि कौन से काम के बूते पर भाजपाई प्रदेश में फिर से सरकार बनाने का दिवा स्वप्न देख रहे हैं। गलती भाजपा नेताओं की नहीं है दरअसल सावन के अंधे को हरा ही हरा लगता है भाजपा नेता भी सत्ता के मद में अंधे हो चुके थे उन्हे दस वर्ष तक जनता के सुख, दुख से कोई वास्ता नहीं रहा उसी का परिणाम है कि जनता ने उन्हें नकार दिया है। 8 दिसंबर मतगणना तक भाजपाई भी खुशफहमी पाल सकते है। फीलगुड और मुगालता पालना भाजपा की पुरानी फितरत है, अपनी सरकार के खिलाफ जनाक्रोश अभी उन्हें समझ नहीं आ रहा है 8 दिसंबर को परिणाम घोषित होने के बाद 2004 के चुनाव की तरह भाजपा के फिलगुड की हवा निकलेगी।
Copyright @ 2019.