राष्ट्रीय (26/11/2013)
रसायन और उर्वरक मंत्रालय में फर्मास्युटिकल्स विभाग के नये सचिव ने कार्यभाल संभाला
सुश्री आराधना जौहरी आईएएस (उत्तर प्रदेश-1980) ने आज रसायन और उर्वरक मंत्रालय में फर्मास्युटिकल्स विभाग में सचिव का पदभार संभाल लिया। सुश्री आराधना जौहरी श्री डी एस काल्हा आईएएस (पंजाब-1977) के 31 अक्तूबर 2013 को सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुए स्थान पर आई हैं। इससे पहले सुश्री आराधना जौहरी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में एड्स नियंत्रण विभाग में अपर सचिव थीं। |
Copyright @ 2019.