राष्ट्रीय (29/11/2013) 
सुखु ने कहा की आने वाले चुनवों को लेकर युवाओं में जोश है
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खु का सोलन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सुखविंदर सिंह ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक जुट होने की नसीहत दी और कहा की सरकार द्वारा सत्ता में सभी को पद नहीं मिलते लेकिन सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में सम्मान मिलना बेहद जरूरी है ताकि सभी कार्यकर्ता एक जुट रहें और विरोधी दल की हर चाल को विफल किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा की जो कार्यकर्ता आज पार्टी से नाराज है और निष्क्रिय हो चुका है उसे एक बार फिर से साथ ले कर आने वाले चुनावों में चारों की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में डाली जाएंगी।

सुखविंदर सिंह सुखु ने कहा की आने वाले चुनवाओं को लेकर युवाओं में बड़ा जोश है। इसका सबूत हाल ही में हुए युवा कांग्रेस के चुनावों से मिलता है जिसमें  युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है, प्रदेश  के हर जिले से हजारों युवा कांग्रेस के साथ इन चुनावों में जुड़े हैं। इससे हिमाचल में कांग्रेस के हाथ और मजबूत हुए हैं। सुक्खु ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा की एच पी सी ए की जमीन को लेकर सरकार बहुत गम्भीर है और इस से जुडी सत्यता और तथ्य हिमाचल की आम जनता के सामने आने चाहिए। उन्होंने कहा की सूचना के अधिकार से बचने के लिए भाजपा द्वारा कंपनी बनाई गई है। उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा की क्या क्रिकेट का उत्थान कंपनी बना कर ही हो सकता है। अगर एच पी सी ए  सोसाइटी के अंदर लोकतांत्रिक ठंग से कार्य करती है तो सरकार को उस पर कोई आपत्ती नहीं है।
Copyright @ 2019.