राष्ट्रीय (10/12/2013) 
अन्ना का अनशन आज से
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे अपने गांव रालेगण सिद्धि में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनलोकपाल कानून पारित कराने के लिए आज से आमरण अनशन पर हैं। अन्ना केंद्र सरकार पर जनता का दबाव बनाने के लिए अनशन कर रहे हैं। अनशन से पहले अन्ना हजारे ने केंद्र सरकार पर फिर हमला बोला। अन्ना ने कहा कि सरकार ने उन्हें जनलोकपाल पर हर बार धोखा दिया है। अन्ना ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार के चलते आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि वे 25 साल से इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। अन्ना ने शीतकालीन सत्र में जनलोकपाल पारित कराने की मांग की..।
Copyright @ 2019.