राष्ट्रीय (10/12/2013) 
डॉ. रमन सिंह के शपथ ग्रहण समारोह के लिये भाजपा की तैयारी
रायपुर,10 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले की बैठक 11 दिसबंर बुधवार को दोपहर 12 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में रखी गई है। बैठक में भाजपा की प्रदेश में हैट्रिक लगाने के साथ ही  आगामी 12 दिसबंर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। 
भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने बताया कि बैठक में रायपुर जिले,मंडल  पदाधिकारी, पार्षदगण, एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Copyright @ 2019.