राष्ट्रीय (10/12/2013) 
डॉ.रमन सिंह सहित नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई
रायपुर,10 दिसम्बर। अनुसचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामजी भारती ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार की हैट्रिक से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता ने विकास को चुना है। साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की गांव-गरीब और किसानों के प्रति निरंतर चिंता और उनके कुशल नेतृत्व की कायल होकर उन पर विश्वास की मुहर लगाई है। 
उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह की हैट्रिक में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 10 सीटों में से 9 पर अनुसूचित जाति के भाजपा प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ है। मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी विकास मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सबके साथ-सबका विकास का मूल मंत्र कारगर साबित हुआ है। भाजपा की हैट्रिक में अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेताओं और पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा जिन्होंने पूरे प्रदेश के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में जाकर बैठक- सम्मेलन, रैली एवं रमन सरकार की उपलब्धियों का प्रचार किया। अुनसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामजी भारती, पूर्व विधायक संजय ढीढी, गुहाराम अजगल्ले, पार्षद सुनील बांदरे, श्रीमती बिन्दू महेशवरी, आत्माराम बंजारे, निर्मल सिन्हा, दयावंत बान्धे, निर्मला बंजारे, केपी सूर्यवंशी, दुर्गा महेश्वर, कुंती जांगड़े, प्रेमा अजगल्ले, किरण ढीढी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ ही सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दी है।
Copyright @ 2019.