राष्ट्रीय (18/12/2013) 
लोकपाल विधेयक के संसद में पारित पर कांग्रेस ने प्रसन्नता जाहिर किया
रायपुर/18 दिसंबर 2013। संसद में लोकपाल विधेयक के पारित होने पर कांग्रेस ने प्रसन्नता जाहिर करते हुये केन्द्र सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश  में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिये प्रभावी और कड़ा लोकपाल कानून संसद के दोनो सदनों में पारित करवा कर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने की दिशा  में अपनी प्रतिबद्धता को दुहराया है। भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश  लगाने के लिये लोकपाल देश  की बहुप्रतिक्षित और बहुचर्चित मांग थी। जनभावनाओं के अनुरूप कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वयं गंभीरता से प्रयास कर इस विधेयक का कानूनी जामा पहनाने के लिये लोकसभा और राज्य सभा में पारित करवाने का सफल प्रयास किया। संसद के द्वारा पारित किया गया लोकपाल विधेयक प्रसिद्ध समाज सेवी अन्ना हजारे की भावनाओं के अनुरूप है। लोकपाल विधेयक में उन सारे प्रावधानों को शामिल किया है जिनको शामिल करने की मांग देश का आम आदमी प्रबुद्दजन और राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्ता लगातार कर रहे थे। यह लोकपाल पूरे देश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ सरकारी मशीनरी की कार्यप्रणाली में सुचिता और ईमानदारी को लाने में सफल होगा।
Copyright @ 2019.