राष्ट्रीय (27/12/2013) 
लोक सभा की तैयारी में जूटे
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला की आवश्यक बैठक 27 दिसम्बर को भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत की गई। बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा चुनाव की दृष्टिकोण से मतदान बूथों एवं केन्द्रों में नाम जुड़वाने का काम, 29 दिसम्बर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन और 5 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले द्वारा लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श की गई। 
जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम रायपुर शहर जिले की चार में से 3 विधानसभा सींटों पर जीत और एक ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में वोटरलिस्ट में गड़बड़ी और मतदाताओं के नाम कटे होने के कारण हमें पराजय मिली है। इसकी भरपाई आने वाले लोकसभा चुनाव में करना है, इसके लिए हमें अभी से मतदाताओं के घर-घर जाकर कटे हुए नामों को जुड़वाने का काम हमारी पहली प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है।  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का 29 दिसम्बर को पथ संचलन में सभी कार्यकर्ताओं को भाग लेने तथा कार्यक्रम को सफल बानने का आव्हान किया और 5 जनवरी को रायपुर शहर जिला द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।  इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक  कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों को शामिल होने की अपील की है। 
बैठक को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रायपुर शहर कार्यवाहक संजय दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि भारतीय जनता पार्टी संघ का एक अभिन्न अंग है। 29 दिसम्बर को होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डगनिया बिजली ऑफिस ग्राउंड में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओंकार बैस और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया। 
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने, श्रीमती प्रभा दुबे, प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक नंदकुमार साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, जयंती पटेल, सुषमाधरम दस्सानी, विनोद अग्रवाल, किशोर महानंद, मुकेश शर्मा, बिन्दू माहेश्वरी, कामिनी देवांगन, दीनानाथ शर्मा, दिलीप सारथी, बजरंग खंडेलवाल,  संजूनारायण सिंह ठाकुर, अखिलेष कश्यप, सुनील चौधरी, प्रकाश यादव, चुड़ामनी निर्मलकर, महेश शर्मा, सोनू सलुजा, महेन्द्र खोडिय़ार विनोद तिवारी, रघु चंद्राकर, श्याम चांवला, शिव भोई, सचिन मेघानी, अनुराग पाण्डेय, राम प्रजापति, भोलेन्द्र ठाकुर, जयप्रकाश देवांगन, विनोद रोहरा, अविनाश ठाकुर, पवन केशरवानी, विकाश अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
Copyright @ 2019.