राष्ट्रीय (02/01/2014) 
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का नागरिक अभिनंदन 5 जनवरी को
रायपुर, 2 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला की बैठक 2 जनवरी को भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत की गई। बैठक में प्रमुख रूप से 5 जनवरी को विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी का नागरिक अभिनंदन का कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में आयोजित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने का आग्रह किया। जिससे यह नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल हो सके। 

छत्तीसगढ़ शासन के पी.डब्ल्यू.डी मंत्री राजेश मूणत ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक संगठनों के साथ-साथ हम सभी कार्यकर्ताओं का भी है। कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाते हुए अपने वार्डों में विभिन्न जाति समुदाय के लोग निवास करते हैं, उन्हे सादर आमंत्रित कर उस कार्यक्रम में साथ लाने की व्यवस्था करे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी का तीसरी बार सरकार बनाने में आम नागरिकों के सहयोग रहा है। उन सभी समाज के लोगों को नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम में पहुंचे, इसकी चिंता हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है और नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करें। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने भी बैठक को सम्बोधित किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल तथा आभार प्रदर्शन जिला के मंत्री गोपी साहू ने किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छगन मुंदडा, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि शर्मा, नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, राजीव अग्रवाल, जयंती पटेल, श्रीमती गीता ठाकुर, रतन डागा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, विनोद अग्रवाल, किशोर महानंद, आशीष अग्रवाल, उर्मिला सिंह, विजय शर्मा, संजूनारायण सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीनल चौबे, मिर्जा एजाज बेग, प्रमोद भट्ट, रमेश यदु, राजेश पांडेय, सुनील चौधरी, पार्षदगण, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

 

Copyright @ 2019.