राष्ट्रीय (02/01/2014) 
भूटान में मार्शल आर्ट वर्ल्ड चेंपियनशिप में सोलन के निश्चिल शर्मा ने रजत पदक जीता

होंडो मार्शल आर्ट की ओर से भूटान में आयोजित वर्ल्ड चेंपियनशिप में सोलन के निश्चिल शर्मा ने रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। सोलन पहुंचने पर युवा खिलाडी का होंडों मार्शल आर्ट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। 

भूटान में तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में नौ देशों ने भाग लिया जिसमें भारत की ओर से 29 लड़के और लड़कियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कोच सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में एस.डी.सीनियर सकेंडरी स्कूल सोलन के बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी निश्चिल शर्मा ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया।  

कोच सुरेंद्र कुमार ने निश्चिल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ल्ड प्रतियोगिता से पहले भी हरियाणा के सिरसा, हनुुमानगढ़ और राजस्थान में भी रजत और कांस्य पदक जीत चुका है। उन्होंने कहा कि भूटान में आयोजित वर्ल्ड प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के एक आकर्षक मुकाबले में नेपाल के खिलाड़़ी को प्राजित किया और फाइनल में भूटान के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने बताया कि निश्चिल इसके पश्चात थाइलेंड में आयोजित होने वाले वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेगा। ........ निश्चिल शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय अपने पिता-माता और गुरू को दिया है। उन्होंने कहा कि थाइलेंड में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए वह जी तोड मेहनत करेगे ताकि गोल्ड मेंडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। ...

Copyright @ 2019.