राष्ट्रीय (02/01/2014) 
छत्तिसगढ भाजपा महिला मोर्चा की बैठक 4 जनवरी को
रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 जनवरी 2014 शनिवार की सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में होगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि कार्यसमिति में प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती शोभा सोनी, प्रदेश महामंत्री (संगठन)रामप्रताप सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती सुधा वर्मा आदि उपस्थित रहेंगी। बैठक में भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति और भाजपा महिला मोर्चा की लोकसभा चुनाव में भूमिका पर विचार-मंथन किया जाएगा।
Copyright @ 2019.