राष्ट्रीय (11/01/2014) 
धान के समर्थन मूल्य को लेकर कांग्रेस का प्रांत व्यापी आंदोलन
रायपुर/11 जनवरी 2014। छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेष के किसानो का धान 2100 रू. क्विंटल में खरीदने का वादा किया था। उसके लिये प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर किसानो को दिग्भ्रमित करने की साजिष रची थी जो पूरी तरह बेनकाब हो गयी है। कांग्रेस द्वारा वायदा निभाओं आंदोलन छेड़ने के बाद पूरे प्रदेष के किसान आंदोलनरत हैं। सरकार बनाने के बाद भाजपा की वादाखिलाफी से किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। भाजपा ने चुनाव के पहले धान को 2100 रू. में खरीदने और 300 रू. बोनस देने का वादा किया था उसके चलते ही किसानो ने अपना धान चुनाव तक नहीं बेचा। आज किसान धान का मूल्य 2100 रू. पाने से वंचित हो गया है। भाजपा सरकार को चाहिये कि वे किसानो की इस गंभीर समस्या को नजर अंदाज न करें। वरना छत्तीसगढ़ के किसान भाजपा के इस वादा खिलाफी का बदला अवष्य लेगा और भारतीय जनता पार्टी के लोग हर चुनाव जनता से झूठ बोलकर चुनाव जितने के बाद वादे से मुकर जाते है। यह शाष्वत सत्य हैं इसके पूर्व भी भाजपा सरकार ने किसानो को 270 रू. बोनस देने का वायदा किया था और 3880 करोड़ रू. अभी तक बकाया है। कसम राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनायेगे धार्मिक भावनाओं को भड़काकर शाइनिंग इंडिया का नारा देकर ऐसे कई अनेक लुभावने नारे एवं वादे कर भाजपा चुनाव तो जीत गयी पर हमेषा अपने वायदे पूरे नहीं कियें। छत्तीसगढ़ प्रदेष कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेष बघेल के धान के समर्थन मूल्य के 2100 रू. एवं  300 रू. बोनस दिये जाने के आव्हान के बाद पूरे प्रदेष के किसान सड़क पर आ गये है। आज प्रदेष के सभी क्षेत्रों में ब्लाक एवं जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा धरना प्रदर्षन आंदोलन, सत्याग्रह किया गया। किसानो ने सभाओं में भाजपा सरकार की वादा खिलाफी को लेकर जमकर नारेबाजी की। वादा पूरा शीघ्र करने और छत्तीसगढ़ के किसानो को समर्थन मूल्य तत्काल दिये जाने की मांग दोहराई और यह आंदोलन सतत चलता रहेगा जब तक सरकार 2100 रू. मूल्य और 300 रू. बोनस नहीं देती। प्रदेष के किसानो ने 5 हार्स पावर मुफ्त देने, बिजली के दामों में 50 प्रतिषत की कटौती करने एवं परिवहन, भुगतान, बारदाना, तौल में हो रही गड़बड़ी, धान के उचित रखरखाव की व्यवस्था आदि तत्काल करने की मांग की है। 
Copyright @ 2019.