राष्ट्रीय (26/05/2014) 
भारतीय जनता युवा मोर्चा मा. नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को हर्षोल्लास से मनाएगा
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा देश के प्रधानमंत्री  मा. नरेन्द्र मोदी जी के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर पूरे प्रदेश में, सभी जिला मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मतदाताओं के बीच जाकर अपनी खुशियाँ व्यक्त करेगी। भाजयुमो के प्रदेश कार्यालय मंत्री अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि देश के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी का ऐतिहासिक जीत व मा. नरेन्द्र मोदी जी के शपथ ग्रहण समारोह पर सभी जिला केन्द्र में आतिशबाजी करेगी। ठीक शाम 7 बजे ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण किया जाएगा। 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के निर्देश पर सभी जिला केन्द्रों में मतदाताओं को तिलक लगाकर भाजपा का गमछा पहनाकर व श्रीफल भेंटकर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया जायेगा। आम लोगों की सोच और उनकी अवधारणा जिनके आधार पर कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हुआ ऐसे मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हीं के बीच जाकर इस विजय पर्व को मनाने का निर्णय भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया है। 

Copyright @ 2019.