राष्ट्रीय (28/05/2014) 
नरैण मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह वीरवार को शिमला जिला के रोहड़ू उपमण्डल के अन्तर्गत टिक्कर के समीप नरैण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। इस मंदिर का हाल ही में पुनर्निर्माण किया गया है।

श्री वीरभद्र सिंह आज सायं रोहड़ू पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद श्रीमती प्रतिभा सिंह भी उनके साथ थीं।

मुख्यमंत्री ने बाद में रोहड़ू के सर्किट हाउस में जन समस्याएं सुनीं और अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। शेष मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

स्थानीय विधायक श्री मोहन लाल ब्राक्टा, रोहड़ू ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष श्री ईश्वर दास छौहारू और अन्य पार्टी पदाधिकारी, उपायुक्त श्री दिनेश मल्होत्रा तथा वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Copyright @ 2019.