राष्ट्रीय (03/06/2014) 
वसुंधरा राजे ने श्री गोपीनाथ मुंडे को दी भावभीनी श्रद्धांजली

नई दिल्ली, 03 जून, 2014। राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गोपीनाथ मुंडे के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें हार्दिक श्रद्धाजंली अर्पित की।  श्रीमती राजे ने स्वर्गीय श्री मुंडे की पुत्री को गले लगाकर और अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। इस मौके पर श्रीमती राजे स्वयं भी भावुक हो गईं।    श्री मुंडे के असमायिक निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री श्रीमती राजे जयपुर से तत्काल नई दिल्ली पहुंचीं और इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे अशोक रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचकर श्री मुंडे के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धाजंली अर्पित की।

Copyright @ 2019.