राष्ट्रीय (03/06/2014) 
निहाल चंद ने श्री गोपीनाथ मुंडे के देहांत पर शोक व्यक्त किया
    केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन राज्यमंत्री श्री निहाल चंद मेघवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपीनाथ मुंडे के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की है।  

    केन्द्रीय मंत्री श्री निहालचंद मंगलवार को राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के साथ पार्टी मुख्यालय पहुॅंचे। उन्होंने दिवंगत नेता श्री गोपीनाथ मुंडे के पार्थिव देह पर पुष्पांजली अर्पित की।

    केन्द्रीय मंत्री ने स्वर्गीय श्री गोपीनाथ मुंडे के परिवारजनों से भी भेंट कर उन्हें अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट की। इस मौके पर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव, श्री राज्यवद्र्धन सिंह राठौर और अन्य सांसदगण एवं वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद थे।


Copyright @ 2019.