राष्ट्रीय (09/06/2014) 
छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पुलिस पर दबाव डालकर कांग्रेस विधायक एवं कार्यकर्ताओं पर झूठे गंभीर प्रकरण बना रही है - कांग्रेस
रायपुर/09 जून 2014। कोरबा में दो आदिवासी कांग्रेस विधायकों के विरूद्ध झूठा प्रकरण बनाये जाने के प्रकरण में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. चरणदास महंत और छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव ने अपने संयुक्त बयान में भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज को कुचलने और अप्रजातांत्रिक रवैये का आरोप लगाया है। नेता द्वय ने प्रदेष की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह राजनैतिक द्वेषवष पुलिस पर दबाव डालकर कांग्रेस के विधायकों-कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराएं लगा रही है। जनतांत्रिक मूल्यों और निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। राजनैतिक दुष्मनी भंजने के लिये कोरबा जिले में विगत दिनों कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित विधायकों श्यामलाल कंवर एवं आर.के.राय और उनके परिजनों पर पर दिनांक 22 अप्रैल 2014 की दरम्यानी रात को कई गंभीर किस्म के अपराध को घटित करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें डकैती, लूटमार, बलवा तथा अपहरण जैसे आरोप प्रमुख है। मतदान के पहले शराब बांटने की षिकायत करने पुलिस थाने गये षिकायतकर्ताओं पर झूठे प्रकरण बनाये गये हैं। पुलिस द्वारा एकतरफा कार्यवाही कर धारा 365 जैसे गंभीर धारायें लगायी गयी है। बाद में षिकायत बदलकर नयी और गंभीर धाराओं में अपराध कायम किया गया है। कोई षिकायतकर्ता न मिलने पर सीएसपी की तरफ से अलग जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस पार्टी बनकर आदिवासी विधायकों और उनके परिवारजनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर रही है। राजनैतिक बदले की भावना से षिकायतों को बदलकर गंभीर धारायें जोड़ी जा रही है। एक ओर पुलिस राजनैतिक विद्वेषवष कार्यवाही कर रही है दूसरी ओर ननकी राम कंवर दुष्प्रचार करने में लगे है। ननकी राम कंवर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आंतकित करने और डराने धमकाने में लगे। कांग्रेस के आदिवासी विधायक श्यामलाल कंवर के बेटे पर झूठा प्रकरण बनाकर इनाम की घोषणा उनसे चुनाव हारे ननकी राम कंवर के दबाव के कारण ही की गयी है। भाजपा नेतृत्व और भाजपा सरकार के इषारो पर पुलिस द्वारा आदिवासी विधायकों को प्रताडि़त किया जा रहा है। राजनैतिक विद्वेषवष छत्तीसगढ़ मे भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे प्रकरण बनाये जा रहे है। कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ राजनैतिक मुहिम चलाने में भाजपा सरकार पुलिस का दुरूपयोग कर रही है। कोरबा पुलिस राजनैतिक द्वेषवष व्यक्तिगत रूचि ले रही है और कांग्रेस के आदिवासी विधायक द्वय श्यामलाल कंवर और आर.के. राय सहित उनके परिवारजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त करने में लगी हुई है। 10,000 का इनाम श्यामलाल कंवर के बेटे के ऊपर घोषित किया गया है। बड़े-बड़े मामलों में बड़े-बड़े अपराधी फरार है जिन्हें पकड़ने में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की पुलिस रूचि नहीं लेती है। बड़े-बड़े अपराधो को हल करने में पुलिस रूचि नहीं लेती है। राजनैतिक द्वेषवष बनाये गये जिन मामलों में अभी तक इन्वेस्टिगेषन पूरा नहीं हुआ है, उन मामलो में एक आदिवासी परिवार के सदस्य को फरार अपराधी कह कर 10000 रू. का इनाम घोषित कर पुलिस भाजपा के सत्ताधीषों के हाथों में खेल रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के इषारो पर पुलिस कार्य कर रही है। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर संविधानेतर शक्ति बन कर कार्य कर रहे है। नेता द्वय ने कहा कि प्रदेष की भाजपा सरकार राजनैतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर ऐसे कार्य कर रही है। किसी भी देष एवं प्रदेष की सरकार को चलाने के लिए विपक्ष की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है, किन्तु छत्तीसगढ़ में विपक्ष को दमनकारी रवैया अपनाकर कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेष में प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका निभा रही कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ताओं के साथ-साथ अब निर्वाचित विधायकों को भी षिकार बनाया जा रहा है। पुलिस पर दबाव डालकर विधायकों पर गंभीर सांघातिक अपराध कायम कराये गये हैं, जो कि निष्चित रूप से अव्यवहारिक, अवैधानिक, असंवैधानिक तथा अनैतिक है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत विपक्ष को अपनी भूमिका के निर्वहन का पूरा अधिकार है, किन्तु राज्य सरकार अपने प्रभाव का दुरूपयोग कर पुलिस पर दबाव बनाकर दमनकारी रवैया अपना रही है। कोरबा जिले के बांधापाली और करतला थाने में कांग्रेस विधायकों के विरूद्ध लगाये गये डकैती, अपहरण एवं लूटमार जैसे संगीन अपराधों को कांग्रेस नेतृत्व ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार को इस संबंध में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के तहत निष्पक्षता से कार्य कर राजधर्म का पालन करना चाहिए।
Copyright @ 2019.