राष्ट्रीय (12/06/2014) 
मुख्यमंत्री द्वारा कविता संग्रह Сबस यूं हीТ का विमोचन
मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने आज यहां डा. कल्पना सेन राणा के कविता संग्रह Сबस यूं हीТ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लेखिका को उनकी पहली पुस्तक के प्रकाशन की बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में अपने लेखन को न केवल जारी रखेंगी बल्कि और बढ़ाएंगी।
इस कविता संग्रह में डा. कल्पना ने 101 कविताओं में अपनी भावनाओं, संवेदनाओं और विचारों को खूबसूरती से उकेरा है। उनके प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कवयित्री ने वैचारिक रचनात्मकता के माध्यम से प्रगतिशील, बहुकोणीय व पारदर्शी स्वरूप को कल्पनाशीलता से निखारा है।
लेखिका वर्षों से असिक्नी, हिमतरू और अन्य पत्र-पत्रिकाओं से जुड़ी हैं। इस कविता संग्रह में कवयित्री के पति श्री राकेश राणा द्वारा खींची गई तस्वीरों को प्रकाशित किया गया है। 
इस अवसर पर लेखिका के पिता श्री के.के. सेन, भाई श्री कपिल सेन, तथा सुपुत्र शौर्य राणा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवक्ता श्रीमती सिम्मी अग्निहोत्री भी साथ थीं।
Copyright @ 2019.