राष्ट्रीय (12/06/2014) 
राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री द्वारा कबीर जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
राज्यपाल श्रीमती उर्मिला सिंह तथा मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने कबीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती उर्मिला सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में संत गुरु कबीर के आदर्शों, धार्मिक दर्शन, नैतिक सिद्धांतों तथा शिक्षाओं का अनुसरण करने का आह्वान किया है।
मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह ने अपने संदेश में कहा कि संत कबीर ने अपनी शिक्षाओं के द्वारा सभी को मानवता एवं प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस महान संत द्वारा दिखाए गए मानवता एवं सन्मार्ग के पथ का अनुसरण कर, प्रेम एवं भाईचारे का संदेश फैलाएं।
Copyright @ 2019.