राष्ट्रीय (16/06/2014) 
विस अध्यक्ष गौरीशंकर ने लिया जन्मदिन पर वृद्धजनों का आशीर्वाद
रायपुर। अपने 63 वें जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने प्रात: 11 बजे श्यामनगर वृद्धाश्रम जाकर वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया एवं उन्हें अंगवस्त्र, मिष्ठान, फल वितरित  कर उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन के लिए आश्रम के प्रागंण में स्थित भगवान शंकर जी की मंदिर में प्रार्थना की। श्री अग्रवाल को श्याम नगर वृद्धाश्रम के वृद्धजन छेदीलाल सोनी, संतोष पंजवानी, ग्वालदास पंजवानी, राजकिशोर नायक, गिरजा अवस्थी ने शुभाशीष दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छगन मुंदड़ा, श्रीमती रश्मि शर्मा, रतन डागा, प्रमोद भट्ट,चैतराम अग्रवाल,  लीलाधर चंद्राकर,  विनोद अग्रमोदी, संतोष जैन, कचरू साहू, सोनू सलूजा, व्यासदेव भोई, पप्पू परमार, ओम राठौर, विनोद भारती, प्रशांत चंद्राकर, संजय कश्यप, मित्रसेन धीमान, चंदरचंद जैन, रूपचंद कुकरेजा, लखविंदर सिंह, हरिनारायण साहू,  डॉ. अरविंद नेरल, सुखवीर सिंघोत्रा, नंदनी कश्यप, अर्चना शुक्ला, बबीता चंद्राकर,  राजेश जादवानी, कुबेर सपहा,युद्धिष्ठिर चंद्राकर, गणेशराम साहू, राजकुमार साहू, गफ्फार खान, मो. हाकन भाई, बुधराम साहू, वनिता मेण्डाकर, निजाम अंसारी, सुखसार खान, सुरेन्द्र शेन्डे, रमेश जादष, राजेश वाधवानी, ललित मोधराज, डॉ. जेपी साहू, राजू, आलोक शर्मा अनूप खेलकर, आदित्य कुर्राल, रोहित भारद्वाज सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके  63 वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
Copyright @ 2019.