राष्ट्रीय (16/06/2014) 
छत्तीसगढ़ प्रदेश में आमरण अनसन को आज प्रदेश कांग्रेस ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा
रायपुर/16 जून 2014। छत्तीसगढ़ प्रदेश मलेरिया वर्कर संघ द्वारा अपनी मांगो को लेकर किये जा रहे आमरण अनसन को आज प्रदेश कांग्रेस ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव गिरीश देवांगन एवं मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने धरना स्थल जाकर आंदोलनरत कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी मांगो के बारे में जानकारी ली तथा उनकी सभी जायज मांगो को पूर्ण करने के लिये राज्य शासन से आग्रह किया। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन ने कहा कि लगातार 14 वर्षो तक प्रदेष की जनता की सेवा करने वाले कर्मचारियों के साथ राज्य सरकार अमानवीय व्यवहार कर रही है। जो कर्मचारी नियमितीकरण की पात्रता रखते हैं उन्हें सेवा मुक्त कर दिया गया है। यह राज्य सरकार के तानाषाही रवैये को उजागर करता है। राज्य शासन को आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुये नियमितीकरण का आदेष जारी करना चाहिए एवं संवेदनषीलता का परिचय देना चाहिए। प्रभारी महामंत्री गिरीष देवांगन ने इस बात पर जोर दिया कि जब राज्य शासन में मलेरिया वर्करो के 700 पद स्वीकृत हैं एवं बजट राषि भी 4 करोड़ रू. स्वीकृत है, ऐसी स्थिति में प्रदेष में पूर्व से कार्यरत 530 मलेरिया वर्करो को नौकरी से निकाल देना प्रताड़ना की पराकाष्ठा है। सभी मलेरिया वर्कर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। अतः ऐसे में उनकी सेवा समाप्त करना उनके परिवार के सामने जीवन मरण का प्रष्न खड़ा कर देगा। कांग्रेस इस लड़ाई में प्रभावित कर्मचारियों के साथ है तथा सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ लड़ेगी। इस अवसर पर प्रदेष कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण सुरेष ठाकुर, डाॅ. चैलेष्वर चंद्राकर एवं विभा साहू उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.