राष्ट्रीय (19/06/2014) 
आगरा के रेड लाईट एरिया में पुलिस की छापा मारी 6 गिरफ्तार
आगरा के रेड लाईट एरिया में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार करने वाली एक संचालिका सहित 6  युवतियों  गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने  ये छापामार कार्यवाही मुंबई  की एक एनजीओ  की पहल पर की है।  फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है ..आगरा का ये कश्मीरी बाजार इलाका है। भीड़भाड़  वाले इलाके  में अचानक से बड़ी संख्या में पुलिस के आलाधिकारी और मुंबई  की एक एनजीओ  की महिला के साथ  पहुँचते  हैं। । बाजार में पुलिस को  देखते  ही अफरा तफरी का माहोल बन गया। दरअसल थाना छत्ता का ये कश्मीरी बाजार बदनाम बाजार के नाम से प्रसिद्द है। यहाँ पर कोठो में देह व्यपार का धंधा होता है। इन कोठों पर कुछ ऐसी लडकियां होती है जो मज़बूरी में कदम रखती हैं  तो कुछ ऐसी जिनको किसी तरह बहला फुसलाकर यहाँ लाकर बेच दिया जाता है। ऐसी लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जाता है।  आगरा में  थाना छत्ता  के रेड लाईट एरिया कश्मीरी बाजार में  देह व्यापार के  कोठों  पर  जिस्म फरोसी का धंधा जोरों से चल रहा  है... जब इसकी जानकारी  रेस्क्यू फाउंडेशन एन जीओ  को  मिली कि आगरा के कश्मीरी बाजार में कुछ  लड़कियों  को बंधक बनाकर उनसे जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा है..जिस पर रेस्क्यू फाउंडेशन के सदस्य आज एस एस पी आगरा शलभ माथुर से मिले जिस पर क्षेत्राधिकारी  मनीषा सिंह के नेतृत्व में एक  पुलिस टीम का घठन कर  जिस्म फरोसी के अड्डो पर  छापा मारकार कार्यवाही की गयी। ।अंदर से दरवाजा बंद होने पर सीडियों के जरिये  और  ताला तोड़कर पुलिस ने यहाँ से संचालिका सहित 6  लड़कियों  को गिरफ्तार किया  है।  छापे की सूचना पर बाजार में अफरा तफरी मच गयी  और कई कोठों पर चल रहे देह व्यापार के धंधे करने वाले छुपे रास्ते से फरार हो गये. कोठों से मिली  नार्थ ईस्ट की बतायी जा रही है.   सी ओ ताज सुरक्षा मनीषा   ने बताया की रेस्क्यू फाउंडेशन एनजीओ  के द्वारा मिली जानकारी पर ये छापा मार कार्यवाही कर  6   युवतिओं को गिफ्तार किया है । 
Copyright @ 2019.