राष्ट्रीय (21/06/2014) 
रायपुर में निगम सभापति ने हेलमेट जनजागरण अभियान चलाया
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आव्हान पर नगर निगम के अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर के युवाओं ने आज शहर के मुख्यमार्गों से हेलमेट पहन कर बाईक रैली का आयोजन कर जनजागरण अभियान चलाया। 
नगर निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि समाज एवं परिवार के लिए मानव जीवन महत्वपूर्ण है। आज के व्यवस्तम ट्रैफिक एवं तेज रफ्तार की वजह से रोज दुर्घटनाएं होती रहती है। ऐसे समय में व्यक्ति को सुरक्षित रहने के लिए दुपहिया वाहनों में हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए।
निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने हेलमेट अनिवार्यता के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व परिवहन मंत्री राजेश मूणत को धन्यवाद ज्ञापित किया है। आज रैली के पूर्व समस्त युवाओं ने हेलमेट पहनने का संकल्प भी लिया है। 
रैली में प्रमुख रूप से निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मिर्जा एजाज बेग, भानू परमार सिंह, तुषार चोपड़ा, सुनील चौधरी, टिकेन्द्र वर्मा, सोनू सलूजा, दिलीप सारथी, राजेश गुप्ता, राजीव एडिकर, राकेश यादव, सचिन सिंघल, विकास अग्रवाल, अजय सोनी, रितेश सहारे, नरेन्द्र निर्मलकर, शकीब असरफी, सुजीत बोस, अनिल बाग, उमेश घोरमुड़े, कमलेश शर्मा, अनुप खेलकर, प्रणय तिवारी, कृष्ण कुमार अवधिया, सुधीर चौबे, सोनू राजपूत, प्रकाश मोरयानी, संजय सिंह, आनंद उपाध्याय, अजय देवांगन, अंकित त्रिपाठी, अर्जुन खुटे, भरत प्रकाश कुर्रे, रवि सदिजा, हरिवंश वर्मा, रोहित साहू, शिवसोन पितरे, बबलू धीवर, इंदर जैन, वैभव श्रीवास्तव सहित सैकड़ों युवा उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.