राष्ट्रीय (11/07/2014) 
राशन कार्ड निरस्तीकरण: पूरे छत्तीसगढ़ में नाराजगी: कांग्रेस
रायपुर/11 जुलाई 2014। राशन कार्ड सत्यापन प्रक्रिया को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी लगातार सामने आ रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि चक्का जाम, हड़ताल, धरना प्रदर्शन विरोध के इस वातावरण के लिये केवल और केवल भाजपा सरकार की अवसरवादी नीति ही उत्तरदायी है। सत्यापन के मामले में राषन कार्डधारको और खासकर गरीब हितग्राहियों को सत्यापन के नाम पर परेषानी और प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है। चुनाव के पहले राशन कार्ड देना और चुनाव के बाद निरस्त करने का उपक्रम भाजपा ने 2009 में भी किया और 2014 में भी यही दोहराया जा रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग अब भाजपा के द्वारा राषन कार्ड के खिलवाड़ को समझ चुके है। इसी के चलते पूरे छत्तीसगढ़ में हर गांव, हर शहर में भाजपा सरकार के प्रति आक्रोश उमड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में राशन कार्ड सत्यापन एवं दावा आपत्ति पर एक शिविर आयोजित किया जिसमें हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की दावा आपत्ति का फार्म भरने में मदद की। पाटन की ही तरह पूरे प्रदेश में कांग्रेस के राशन कार्ड अभियान को व्यापक सफलता मिल रही है।
Copyright @ 2019.