राष्ट्रीय (13/07/2014) 
मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य के हितों की अनदेखी की: कांग्रेस
रायपुर दिनांक 12 जुलाई 2014/ छत्तीसगढ़ प्रदेश  कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश  नितिन त्रिवेदी ने कहा कि आन्ध्र प्रदेश  की पोलावरम बांध परियोजना का समर्थन कर भाजपा के सांसदों ने छत्तीसगढ़ के हितों के साथ धोखा किया है। पोलावरम बांध का बनना छत्तीसगढ़ और बस्तर के हितों के खिलाफ है। पोलावरम बांध के संबंध में जब संसद में विधेयक प्रस्तुत किया गया तब उडीसा और तेलंगाना के सांसदों ने विरोध किया लेकिन छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने जिनमें बस्तर के भाजपा के सांसद भी शामिल है, राज्य के आदिवासियों के हितों में इस बांध का संसद में विरोध नही किया। पोलावरम बांध के कारण तेलंगाना, उडीसा और छत्तीसगढ़ के 360 से  अधिक गांव पूरी तरह डूब जायेंगे अकेले सुकमा के 18 गांव पूरी तरह डूब जायेगे। बस्तर की जनता ने हमेशा  से ही इस परियोजना का विरोध किया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष  नेतृत्व छत्तीसगढ़ के आदिवासियों का संवर्धन चाहते ही नही। इसी का परिणाम यह पोलवरम विधेयक है जिसके कारण प्रदेष के हजारों आदिवासी बेघरबार हो जायेगें। केन्द्र की भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है। मुख्यमंत्री रमन सिंह चाहते तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से अनुरोध कर प्रदेश के आदिवासियों के हित में इस विधेयक को रोकवा सकते थे लेकिन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पोलवरम विधेयक को रोकने के लिये कोई प्रयास नही किया। मुख्यमंत्री रमन सिंह के इस आचरण से साबित हो गया कि दलीय प्रतिबद्धता के आगे उन्होंने छत्तीसगढ़ के हितों की जानबूझ कर अनदेखी की है।                           
         
Copyright @ 2019.