राष्ट्रीय (19/07/2014) 
धान के समर्थन मूल्य 2100 रू. के लिये रमन सिंह ने मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद क्या प्रयास किये स्पष्ट करें - कांग्रेस
छत्तीसगढ़ के किसानो के लिये राज्य की भाजपा सरकार के मुखिया डाॅ. रमन सिंह धान खरीदी का समर्थन मूल्य बढ़ाये जाने के मामले में चुप्पी साधे हुये है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ धान उत्पादक राज्य है। 2013 के विधानसभा चुनावों मे भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों की धान का समर्थन मूल्य 2100 रू. किये जाने का वादा किया था और बोनस 300 रू. देने की बात कही थी पर 150 रू. ही दिया जा रहा, बकाया 150 रू. कब मिलेगा इस पर भी डाॅ. रमन सिंह और भाजपा सरकार मौन क्यो है। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने अपने घोषणा पत्र सरकार बनने पर पूरे पांच वर्ष तक धान पर 300 रू. बोनस देने का वायदा किया था। इस वर्ष आधा अधूरा बोनस दिया तथा आने वाले 4 वर्षो तक किसानों को धान पर बोनस न देना पड़े इसलिये रमन सिंह केन्द्र की भाजपा सरकार के माध्यम से बोनस नहीं देने का निर्देष जारी करवा रहे है। केन्द्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार हैं। रमन सिंह भाजपा के तीन बार के मुख्यमंत्री और प्रभावशाली नेता हैं वे चाहें तो केन्द्र सरकार न सिर्फ धान का समर्थन मूल्य बढ़ा कर 2100 प्रतिक्विंटल कर सकती है अपितु वह धान पर और बोनस भी 300 रू. का प्रति क्विंटलकेन्द्र सरकार घोषित कर सकती है। आखिर विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने छत्तीसगढ़ का घोषणा पत्र भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व की सहमति से ही तो लिया था। स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के समय चुनाव प्रचार में सभाओं में पूरी प्रदेष में घूम-घूमकर इसी भाजपा के घोषणा पत्र के वायदों की दुहाई दी थी, अब भाजपा की ही केन्द्र सरकार बोनस देने से क्यों वायदे से मुकर रही है?  आज छत्तीसगढ़ राज्य और केन्द्र में दोनो जगह भाजपा की सरकारें है। 2000 से 2003 में तक जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब फसल चक्र परिवर्तन के प्रयासों को भाजपा ने धान विरोधी किसान विरोधी रवैये का नाम लेकर झूठे आरोपों का सहारा लिया। आज जब भाजपा की केन्द्र सरकार ने धान की सरकारी खरीद में बोनस न देने की पहल की है तो इस पर राज्य की भाजपा इस पर खामोष है। शपथ लेते ही तत्कालीन प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह को पत्र लिखने वाले डाॅ. रमन सिंह की मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही बोलती क्यो बंद हो गयी है? मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह अभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल मे हर सप्ताह दिल्ली दरबार जा कर हाजरी लगा रहे है? धान के समर्थन मूल्य 2100 रू. दिलाने के लिये मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद क्या-क्या प्रयास कर रहे हैं जवाब दे और प्रदेष के किसानों को धान का 2100 रू. समर्थन मूल्य भाजपा कब देंगी यह मुख्यमंत्री रमन सिंह को स्पष्ट करना चाहिए।
Copyright @ 2019.