राष्ट्रीय (19/07/2014) 
छत्तिसगढ में बढ़ते अपराध के लिये राज्य सरकार दोषी - धनेन्द्र साहू
प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुये वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधायक धनेन्द्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से  कहा है कि सुशासन का दावा करने वाली सरकार आज पूरे प्रदेश में बढ़ते अपराध को रोक पाने नागरिकों को भय रहित सुरक्षित माहौल दे पाने में असफल साबित हो चुकी है। प्रदेश के हर जिले में हत्या, बलात्कार, लूट, अपहरण, उठाईगिरी आदि की घटनाये लगातार घटित हो रही है राज्य सरकार और पुलिस प्रषासन इन घटनाओं में अंकुश लगा नही पा रही है। एक और तो पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अफसरों को हिस्ट्री सीटर और बदमाषो पर कड़ाई कर लगाम लगाई जाने के दिशा निर्देश जारी करते है वही दूसरी ओर वही जानलेवा हमले हत्या लूट बलात्कार, डकैती तथा महिलाएं की चैन लूटने की घटनाएं आम हो गई है। प्रदेश में अपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हो चुके है और वे नई-नई घटना को अंजाम दे देते है। प्रदेश की पुलिसिंग और पुलिस की गस्त मजाक बन चुकी है। भाजपाई सत्ताधीश पुलिस को अपनी सुरक्षा और व्यक्तिगत हित संवर्धन में दुरूपयोग करने में लगे है। पुलिस की गस्त सिर्फ वी.ई.आई. निवास वाले क्षेत्रों में ही रहती है। आम आदमी की सुरक्षा से सरकार और पुलिस को कोई वास्ता नही है। सरकार और पुलिस महिलाओं के साथ घटित हो रही इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिये कोई प्रभावी कदम नही उठा रही है। प्रदेश के चारो ओर अराजकता का बोल बाला है महिलाओं के साथ अपराधों मे लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में रोज सामूहिक बलात्कार और अनाचार की घटनाये घटित हो रही है, गृहणियां स्कूली छात्रायें, कोई भी सुरक्षित नही है। छत्तीसगढ़ की ये घटनायें मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।   
Copyright @ 2019.