राष्ट्रीय (22/07/2014) 
आंध्र प्रदेश के विन्यास मंत्री पी. माणिक यालाराव से एनयूजे उपाध्यक्ष संजय राठी ने मुलाकात की
 नई दिल्ली, 22 जुलाई। नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय कार्यसमिति के
सदस्यों ने विजयवाड़ा स्थिति विश्व विख्यात कनक दुर्गा मंदिर में पहुंच कर माता
के दर्शन किए। मंदिर के मुख्य पुरोहित ने मंत्रोचारण कर विधिपूर्वक यूनियन के
पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए पूजा अर्चना कर मानव कल्याण
की कामना की।
तदोपरांत नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स के उपाध्यक्ष संजय राठी ने आंध्र
प्रदेश के विन्यास मंत्री पी. माणिक यालाराव से आंध्र प्रदेश के मंदिरों के
शानदार रखरखाव एवं श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने पर संतोष
व्यक्त किया। यालाराव ने हरियाणा से पहुंचे प्रतिभागियों के साथ विशेष चर्चा
की तथा उनका अभिवादन किया। इस प्रतिनिधिमंडल में एनयूजे की राष्ट्रीय
कार्यसमिति के सदस्य संदीप मलिक, विशेष आमंत्रित सदस्य अजय भाटिया, सुरेंद्र
दुआ, विपुल कौशिक और मयंद दुआ शामिल थे।
एनयूजे उपाध्यक्ष संजय राठी ने दक्षिण भारत के लोगों की खान-पान, वेशभूषा,
भाषा एवं विशिष्ठ जीवन शैली को बनाए रखने के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि सादगी, ईमानदारी, उच्च जीवन मूल्य एवं विशिष्ठ संस्कृति के
लिए आंध्र प्रदेश के लोगों को पूरी दुनिया में विशेष स्थान प्राप्त है। लेकिन
धीरे-धीरे युवा पीढ़ी पाश्चात्य सभ्यता की चपेट में आ रही है, जो निःसंदेह ही
चिंता का विषय है। दक्षिण भारत में राष्ट्र भाषा हिंदी के निरंतर बढ़ रहे
प्रचलन पर भी संजय राठी ने प्रसन्नता एवं संतोष व्यक्त किया।
Copyright @ 2019.