राष्ट्रीय (28/07/2014) 
भारत ने ग्‍लास्‍गो राष्‍ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन 5 पदक जीते

    ग्‍लास्‍गो में जारी राष्‍ट्रमंडल खेल- 2014 के चौथे दिन अर्थात 27 जुलाई, 2014 को भारतीय खिलाडि़यों ने 5 पदक (एक स्‍वर्ण, दो रजत और दो कांस्‍य) जीते। पदक विजेता खिलाडियों के नाम इस प्रकार हैं -  

क्रम संख्‍या

 खिलाड़ी

स्‍पर्धा

पदक

1.

सतीश शिवालिंगम

77 किलोग्राम भारोत्‍तोलन   (पुरूष)

स्‍वर्ण

2.

रवि कतूलू

77 किलोग्राम भारोत्‍तोलन (पुरूष)

रजत

3.

श्रेयसी सिंह

डबल ट्रेप (महिला)

रजत

4.

असाब मोहम्‍मद

डबल ट्रेप  (पुरूष)

कांस्‍य

5.

पूनम यादव

63 किलोग्राम भारोत्‍तोलन (महिला)

कांस्‍य

     कौशल विकास, उद्यमिता, युवा मामले और खेल मंत्री श्री सर्बानंदा सोनोवाल ने पदक विजेता खिलाडियों को बधाई दी है।

     राष्‍ट्रमंडल खेल के चौथे दिन की समाप्ति तक भारतीय खिलाडियों ने कुल 22 पदक (06 स्‍वर्ण, 09 रजत और 07 कांस्‍य) जीते हैं।

Copyright @ 2019.