राष्ट्रीय (28/07/2014) 
कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ेगी नगरीय निकाय चुनाव : प्रफुल्ल
रायपुर। जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता की मिसाल कायम करते हुए विधानसभा व लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर प्रदेश और देश में भाजपा की जनकल्याणकारी सरकार बनाई है। इसी तरह पुन: भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर निगम में वापसी करेगी। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उक्त बातें आरडीए के पूर्व उपाध्यक्ष, निगम नेता उपप्रतिपक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने गुढिय़ारी मंडल की पश्चिम विधानसभा कार्यालय, गुढिय़ारी में आयोजित बैठक मेंं अध्यक्षीय उद्बोधन में कही। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता संबंधित वार्डो में नागरिकों की छोटी-बड़ी सभी परेशानियों को दूर करने का लगातार प्रयास करें। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की स्वच्छ रीति-नीति से भी आमजन को अवगत कराते हुए विकसित भारत के निर्माण के  लिए प्रयासरत केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना के बारे में भी बताएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील भी कि नागरिकों की समस्याओं को अपनी समस्या समझ प्राथमिकता से हल करने का निरन्तर प्रयास करते रहे। श्री विश्वकर्मा ने भाजपा सहयोग निधि एकत्र करने के लिए मंडल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी। बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता दीनानाथ शर्मा व आनंद निषाद ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी ने जबकि आभार मंडल उपाध्यक्ष रामाधार साहू ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणाी सदस्य हेमेन्द्र साहू, प्रदीप सिंग, वीवी गिरी, मंडल महामंत्री श्रीनिवास राव, उपाध्यक्ष राकेश साहू, मंत्री दुरवास मटाले, गज्जु साहू, कृष्ण कुमार बघेल, राजेश साहू, शिवा मुदिराज, विशेष विद्रोही, अमित नत्थानी, अभिषेक भारद्वाज, अर्जुन सारंग, संदीप निषाद, यशवंत निर्मलकर, मुकेश साहू, खिलावन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.