राष्ट्रीय (16/08/2014) 
नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत का विकास करने की कामना से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन
नई दिल्ली, 16 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्धजीवन तथा देश को विश्वगुरू बनाने की कामना के साथ रोहिणी तथा समस्त दिल्ली क्षेत्र से जुटे 500 से अधिक गणमान्य नागरिकों ने सुन्दरकाण्ड का सामूहिक पाठ किया। रोहिणी स्थित बालाजी मन्दिर की सुमन मेंहदी ने पाठ का सस्वर पाठ कराया तथा उसका अर्थ भी लोगों को बताया। सम्पूर्णा संस्थापिका डाॅ0 शोभा विजेन्द्र द्वारा यह आयोजन श्री मोदी के लालकिले से प्रथम ध्वजारोहण के अवसर पर किया गया था।
रोहिणी सेक्टर-9 स्थित रजापुर गाँव के महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की समाप्ति पर सामूहिक प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। आगन्तुकगणों ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि आजाद के बाद देश को यह सुअवसर मिला है कि एक गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना है। श्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार गुजरात का मुख्यमंत्री होने के दौरान गुजरात राज्य का समावेशी विकास किया है, वैसा ही विकास वे समस्त भारत देश का करेंगे। भारत अब विश्व क्षितिज पर छा जायेगा।   

Copyright @ 2019.