राष्ट्रीय (16/08/2014) 
अमित शाह की टीम का स्वागत व बधाई-भाजपा
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी जगतप्रकाश नड्डा जी को राष्ट्रीय महासचिव, प्रदेश से सुश्री सरोज पाण्डेय को राष्ट्रीय महासचिव तथा रामविचार नेताम को राष्ट्रीय सचिव की जवाबदारी दिये जाने से छत्तीसगढ़ भाजपा में हर्ष की लहर दौड़ गयी। आज प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फल-फटाकों के साथ तथा मिठाईयां बाट कर उनका स्वागत किया। भाजपा के केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह,  भूषणलाल जांगड़े, प्रदेश महामंत्री शिवरतन शर्मा, भूपेन्द्र सवन्नी, डॉ. सुभाऊ कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने, डॉ. दयाराम साहू, सिद्धार्थ सिंह, श्रीमती सुधा वर्मा, श्रीमती प्रभा दुबे, श्रीमती रायमुनी भगत, प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव, निर्मल सिन्हा, श्रीनिवासराव मद्दी, भीमा मंडावी, श्रीमती पद्मावती देवांगन, श्रीमती अर्चना जायसवाल, श्रीमती धीरज नेताम, श्रीमती प्रेमा अजगले, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शोभा सोनी, महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष विभा राव, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा, श्याम बैस, अशोक बजाज, छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती चन्नी वर्मा,  श्रीमती रश्मि शर्मा, छगन लाल मुंदड़ा, राजीव अग्रवाल,  सत्यानंद राठिया, रामजी भारती, मिर्जा एजाज बेग, केदारनाथ गुप्ता, मोहन पवार, बसंत तारक, लोकेश कावडिय़ा, डॉ. अखिलेश दुबे, दीपक महस्के, नरेशचंद्र गुप्ता, गोपाल टावरी, श्रीचंद सुंदरानी, यशवंत जैन, सुनील सोनी, दिलीप सिंह होरा, सुभाष तिवारी, रूस्तम भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, मीनल चौबे, संजूनारायण सिंह ठाकुर ने अमित शाह की टीम को  ऊर्जावान टीम बताते हुए कहा कि निश्चित ही यह टीम सरकार के साथ बेहतर तालमेल बैठाते हुए देश की सेवा में अपना पूर्ण योगदान देगी।
Copyright @ 2019.