राष्ट्रीय (20/08/2014) 
सदाबहार गीतो से युक्त संगीत संध्या का आयोजन 21 को
रायपुर(वीएनएस)। शहर के सभी प्रमुख संगीत संस्थाओं सुर विरासत, सुर संगम म्यूजिकल गु्रप, सुर मिलन, लता मंगेशकर हॉल, सरगम हॉल व फ्रेन्डस केरावके क्लब के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार, 21 अगस्त को जेएन पाण्डेय उच्चत्तर माध्यमिक शाला(गवर्नमेंट स्क्ल), नलघर में रात्रि 8 बजे संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। संगीत कार्यक्रम में किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, मुकेश, लता मंगेशकर, मन्नाडे साहब व हेमन्त कुमार की सदाबहार गानों की प्रस्तुति की जायेगी। आयोजको ने शहर के सभी नागरिकों से संगीत संध्या में पहुंचने व सदाबहार गानों के आनंद लेने की अपील की है।
Copyright @ 2019.