राष्ट्रीय (22/08/2014) 
सभापति की दीर्घायु के लिए दरगाह में चढ़ी चादर तो मंदिरों में विशेष पूजा
रायपुर। नगर निगम सभापति व भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव के जन्मदिन पर एक ओर जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बंजारी वाले बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाकर श्री श्रीवास्तव के दीर्घायु होेने की कामना की तो वहीं हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों ने मंदिरों में विशेष पूजा कर उनके लम्बी उम्र के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा है। वहीं शाम को उनके समर्थकों ने नगर के नलघर स्थित जेएन पांडेय स्कूल में शहर के प्रतिष्ठित संगीत संस्थाओं और गायको के साथ मिलकर संगीत संध्या कार्यक्रम का ऐतिहासिक आयोजन किया। जिसमें राजधानीवासी सदाबहार गीत व नगमों से मंत्रमुग्ध होते हुए नजर आए।
इधर गुरूवार, 21 अगस्त को श्री श्रीवास्तव के सालगिरह पर उनके निवास पर बधाई देेने शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन, नेतागण, कार्यकर्ताओं व नागरिकों का तांता लगा रहा। इस मौके पर श्री श्रीवास्तव के समर्थकों ने बधाई देने पहुंचने वालो सभी नागरिकों का मंुह मीठा करने व स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था भी की। गौरतलब है कि सभापति संजय श्रीवास्तव के जन्मदिन को लेकर उनके समर्थकों ने पूरे शहर के प्रमुख चैक-चैराहों सहित प्रत्येक वार्डो में सालगिरह की बधाई देते हुए सप्ताह भर पूर्व से होर्डिग्ंस लगाये हुए हैंै, जो कि इन दिनों आम नागरिकों में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। वहीं सोशल साईट में भी श्री श्रीवास्तव छाए हुए हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता स्वतः ही झलकने लगती है। श्री श्रीवास्तव को बधाई देने बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, विभिन्न प्रकोष्ठों व मोर्चाओं के प्रमुख, सिन्धु यूथ सेना, सिक्ख संगठन, मुस्लिम मंच के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरूष आम नागरिक उनके निवास पर पहुंचें थे। श्री श्रीवास्तव ने इस आत्मीक क्षण पर उन्हें बधाई देने पहुंचे सभी नेतागण, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित आम नागरिकों को आत्मीय स्वागत करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने अपने सालगिरह को विशेष बनाने उनके निवास पर पहुंचे सभी नागरिकों के प्रति आभार भी प्रकट किया।
Copyright @ 2019.