राष्ट्रीय (28/08/2014) 
अंतागढ़ उपचुनाव : भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने 13 सितंबर को होने वाले अंतागढ़ उप-चुनाव के लिए आज स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।  इस सूची में भाजपा ने राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के 38 नेताओं को शामिल किया है। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, जुएल ओराम, अर्जुन मुंडा, धर्मेन्द्र प्रधान,  डॉ. रमन सिंह, सौदान सिंह, जगतप्रकाश नड्डा, श्रीमती स्मृति ईरानी, सुश्री सरोज पाण्डेय, विष्णुदेव साय, विजय चक्रवर्ती, राहुल सिन्हा, बाबुल सुप्रिया, रामविचार नेताम, धरमलाल कौशिक, रमेश बैस, नंदकुमार साय, रामसेवक पैकरा, रामप्रताप सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले, राजेश मूणत, केदार कश्यप, दिनेश कश्यप, विक्रम उसेंडी, हेमचंद यादव, शिवरतन शर्मा, सुभाष राव, भूपेन्द्र सवन्नी, डॉ. सुभाऊ कश्यप, महावीर सिंह राठौर, सोहन पोटाई, श्रीनिवासराव मद्दी, महेश गागड़ा को अंतागढ़ उपचुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में शामिल होंगे।
Copyright @ 2019.