राष्ट्रीय (28/08/2014) 
विद्यार्थी परिषद को मिली प्रचण्ड सफलता
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लम्बे अंतराल के बाद महाविद्यालयों में हुए छात्रसंघ चुनावों की गहमा गहमी पर आज चुनाव नतीजों की घोषणा के साथ पूर्ण विराम लग गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जो, भारतीय जनता पार्टी का छात्र संगठन है, उसने 80 प्रतिशत से अधिक कॉलेजों में विजयी परचम फहराने में सफलता पायी है। इस सफलता पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही साथ उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि विजयी नवयुवक, राष्ट्रवादी विचारधार पर चलते हुए कल के नेता बनेंगे तथा देश की सेवा करेंगे।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी एवं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा की युवा कल्याणकारी सोच एवं योजनाओं पर नवयुवकों के विश्वास का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तथा उसके छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा पूरी ताकत जिसमें धन, बल तथा अराजक कृत्य द्वारा चुनाव जीतने का कुत्सित प्रयास किया जाता रहा किन्तु छत्तीसगढ़ के सुशिक्षित तथा विचारवान छात्रों द्वारा उन्हें नकार दिया जाना, इस तथ्य को रेखांकित करता है कि भाजपा का छात्र संगठन ही छात्रों के हितों का लोकतांत्रिक प्रतिनिधि है, जिसने केवल अपने मुद्दों के आधार पर शालीनता पूर्वक चुनाव लड़ ऐसी अभूतपूर्व सफलता पायी है।
Copyright @ 2019.