राष्ट्रीय (28/08/2014) 
डाॅ. राज ने भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ की कार्रवाई, बवाना के एफएसओ रविंद्र कौर का तबादला
२८ अगस्त, २०१४, नई दिल्ली: डाॅ. उदित राज ने आज विश्वास दिलाया कि अपने क्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारियों को वह बिल्कुल ही बर्दाश्त नहीं करेंगे। बवाना के खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी रविंदर कौर के तबादले से डाॅ. राज ने अपने इरादों को स्पश्ट किया। उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लोगों से डाॅ. राज को रविंदर कौर के खिलाफ दर्जनों शिकायतें मिली थी जिसके बाद डाॅ. राज ने संबंधित अधिकारी के साथ पत्र व्यवहार करने की कोशिश की, लेकिन कोई संतुश्ट जवाब उनकी ओर से नहीं मिला। इसी दौरान, एक ही व्यक्ति को क्षेत्र में दो या दो से अधिक राशन की दुकानों के अवैध आवंटन एवं भोजन आदि में मिलावटों की घटना में वृद्धि जैसे कार्यों में इनकी संलिप्तता संबंधी शिकायतें बढ़ती गयी। अंततः डाॅ. राज ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग के सचिव श्री एस. एस. यादव को पत्र लिखा और रविंद्र कौर के खिलाफ अनुशासनात्मक जांच के लिए आग्रह किया। परिणामस्वरूप, रविंद्र कौर का तबादला बवाना क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है।
डाॅ. उदित राज ने कहा कि च्च्मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने को प्रतिबद्ध हूं और भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खोलना इस लड़ाई का एक अभिन्न हिस्सा है। मैं अपने क्षेत्र के अधिकारियों को अग्रिम चेतावनी देता हूं कि उन्हें किसी भी प्रकार के भ्रष्ट गतिविधियों से दूर रहना चाहिए वरना मैं उनके खिलाफ हर संभव कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटूंगा।


Copyright @ 2019.