राष्ट्रीय (01/09/2014) 
पैसे के लिए शिष्य ने किया महंत विजय का मर्डर
लखनऊ। अयोध्या में राम-जानकी मंदिर के महंत विजय राम दास की हत्या का खुलासा हो गया है। बड़ा खुलासा ये है कि महंत के शिष्य दुर्गेश तिवारी ने ही अपने गुरु की हत्या की है। दुर्गेश ने खुद हत्या की बात कबूल की है। उसने बताया कि 2013 में उसने मकान खरीदने के लिए महंत से ढाई लाख रुपये लिए थे, लेकिन वो समय रहते वापस नहीं पाया।पैसे के लिए महंत ने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। आरोप है कि दुर्गेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने गुरू की हत्या की थी। दुर्गेश का ये भी कहना कि महंत उसके साथ मारपीट भी करते थे। शुक्रवार सवेरे महंत विजय राम की हत्या का मामला सामने आया था। 
Copyright @ 2019.