राष्ट्रीय (01/09/2014) 
पत्नी के लिए गुड्डू पंडित ने मांगे वोट
नोएडा। सपा प्रत्याशी काजल शर्मा एवं डिबाई विधायक गुड्डू पंडित ने सेक्टर व गांव का तूफानी दौरा किया। विधायक गुड्डू पंडित ने सेक्टर 22, बरोला, सदरपुर, हल्दौनी, सेक्टर 34, बहलोल पुर, 25 फुटा, सेक्टर 31, सलारपुर, सैक्टर 12 वाई ब्लााक, सैक्टर 71, याकूबपुर, का तूफानी दौरा कर सपा प्रत्याशी काजल शर्मा को वोट देकर भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इस दौरान गांव व सैक्टर के लोगों ने भव्य स्वागत कर भरपूर समर्थन व आशीर्वाद दिया।
वहीं सपा प्रत्याशी काजल शर्मा ने सैक्टर 19, 27, 23, 51, 93, सुपर एमआईजी में अपनी महिला समर्थकों के साथ घर- घर जाकर वोट मांगे।
इस अवसर पर सपा प्रत्याशी काजल शर्मा ने कहा कि नोएडा का नाम विश्व के मान पटल पर अंकित है। इसको और आधुनिकतम शहर बनाने के लिये भरपूर प्रयास किया जाएगा। भाजपा ने हमेशा भावनात्मक मुद्दे उछाल कर भोली भाली जनता को छलने का काम किया है। भाजपा ने सम्प्रदायिक राजनीति करके समाज में जहर घोलने का काम किया है, वही समाजवादी पार्टी ने गरीब मजदूर, किसान, नौजवान के हित में काम किया है। इसलिये समाजवादी पार्टी को ही वोट देने का काम करें।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अनिल यादव, फकीर चन्द नागर, सूबे यादव, ओमपाल राणा, मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र दुबे, नीरज शर्मा, प्रधान विमलेश शर्मा, सुनीता शर्मा, प्रधान मनोज शर्मा, अनुज शर्मा, चौ. जय करण, बवलू चैहान, ओपी यादव, विनोद यादव, विनोद चैहान, डी के चैबे, सुभाष भाटी, श्रवण त्यागी, चिटू त्यागी, संजय त्यागी, राजेश अवाना, मोनू खारी, नादिर अली, मुशाहिद अली, मुन्ना आलम, महेन्द्र यादव, सुनीस शर्मा, सुशील यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright @ 2019.