राष्ट्रीय (05/09/2014) 
डी. ए. वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मेंरठ में मनाया धूमधाम से शिक्षक दिवस
डी. ए. वी. सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शस्त्रीनगर, मेरठ में गुरु उत्सव पर्व का आयोजन धूमधाम से किया,  सर्वप्रथम विद्यालय प्रांगण में अध्यापकों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। तत्श्चात शिक्षकों एवं संसार की मंगलकामना हेतु पावन यज्ञ किया गया। प्रधानाचार्या डाॅ. अल्पना शर्मा ने सभी सुपरवाइजर्स के साथ डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृश्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। छात्रों ने उनके जीवन को सँवारने के लिए मार्च पास्ट कर अध्यापकों को सलामी दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में काजल ने गणपति बप्पा मोर्या गीत पर नृत्य कर समां बाँध दिया। कक्षा तीन के छात्र निवेश ने अध्यापकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे अध्यापकों ने हमें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। माता-पिता के समान स्नेह प्रदान करने एवं मार्गदर्षन करने हेतु हम सदा उनके आभारी रहेंगे। किंडर गार्टन के बच्चों ने सुंदर लघु नाटिका के माध्यम से अपने गुरुओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। स्कूल बैंड आर्यन द्वारा  गुरुब्र्रह्मा, गुरुर्विश्णो, गुरुर्देवो महेष्वरः गुरु वंदना की प्रस्तुति पर विद्यालय प्रांगण तालियों से गूँज उठा। निखिल, श्रेश्ठा एवं शोभा ने जानू न माँ, तुझसे मेरा रिश्ता है क्या  सुमधुर स्वर में गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रधानाचार्या डाॅ. अल्पना शर्मा ने सभी शिक्षकों को गुरु उत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी चुनौतियों की सदी है। हमारा यह बहुत बड़ा दायित्व है कि हम शक्तिसाली बन दीपक के समान विद्यार्थियों के जीवन में प्रकाश फैलाएँ। आप स्वयं के लिए, स्कूल के लिए, बच्चों के लिए युवाओं के लिए रोल माॅडल बनें, क्योंकि आपके हाथों में ही बच्चों के रूप में बेशकीमती धरोहर है, जिसे कुम्हार के समान नया रूप और आकार प्रदान करना है।  

Copyright @ 2019.