राष्ट्रीय (08/09/2014) 
सीएम आफिस के वेबसाईट का भाजपा आईटी सेल ने किया स्वागत

रायपुर।  छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यालयीन वेबसाईट के प्रारंभ होने पर प्रदेश भाजपा आईटी सेल ने मुख्यमंत्री जी के इस नई पहल का स्वागत किया है। सेल के प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के ने कहा कि वेबसाईट के प्रारंभ किये जाने से, आधुनिक तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर जनहित में बेहतर कार्य करते रहने कि मुख्यमंत्री जी कि मंशा साफ झलक रही है। यह भी समझ आ रहा है कि वे जनता के और निकट जाना चाह रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की ऐसी  ही दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज हमारा प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है।
श्री म्हस्के ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के वेबसाईट शुरू होने से जनता उनके कार्यक्रमों ,विकासकार्यों की पहल व उनकी विभिन्न गतिविधियों को जान सकती है। इस साईट में प्रदेश के नागरिक अपनी शिकायत एवं सुझाव भी लिखकर मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचा सकते है। साथ ही मुख्यमंत्री जी का व्यक्तिगत फेसबुक पेज व् ट्वीटर का लिंक भी इस वेबसाईट में दिया गया है,जिसके माध्यम से भी लोग अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आज के भाग-दौड़ की जिन्दगी में लोगों के पास जहां समय का अभाव रहता है। ऐसे में आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से जनता से जुड़ाव बनायें रखने का मुख्यमंत्री जी का यह निर्णय स्वागतयोग्य है। यह उनकी जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। 
Copyright @ 2019.