राष्ट्रीय (08/09/2014) 
कांग्रेस का दिल्ली प्रदर्शन, उपचुनाम में करारी हार को छुपाने का असफल प्रयास : भाजयुमो
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला के अध्यक्ष संजूनारायण सिंह ठाकुर, महामंत्री द्वय अखिलेश कश्यप, सुनील चौधरी, उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय, गुंजन प्रजापति, मीडिया प्रभारी विशेष विद्रोही ने संयुक्त रुप से कहा कि कांग्रेस का दिल्ली प्रदर्शन अंतागढ़ उपचुनाव मे होने वाली करारी हार को छुपाने का प्रयास है। जिसमें स्थानीय कांग्रेसियों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपनी आपसी गुटबाजी छुपाकर, बनावटी एकता दिखाने का प्रयास किया है। बनावटी एकता में भी कांग्रेसियों का तालमेल नहीं बैठ पाया जिससे उनका दिल्ली का दिशाहीन प्रदर्शन विफल होता नजर आया है।  
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजू नारायण सिहं ठाकुर ने कहा कि  दिल्ली में धरना देने गए कांग्रेसियों को पहले अपने घर की चिंता करनी चाहिए।   घर का अस्तित्व खत्म होने की कगार में हैं और कांग्रेसी दिल्ली मेें जाकर प्रदर्शन का रोना रो रहे हैं। जिस तरह से अंतागढ़ कांग्रेस प्रत्याशी मंतूराम पवार ने नाटकीय अंदाज में अंतिम समय पर अपना नाम वापस लिया था वो कांग्रेस पार्टी में 'घर का भेदी लंका दहाए' जैसी कहावत को चरितार्थ करता  है। वहीं उनकी  आपसी गुटबाजी की चरम सीमा भी देखने को मिली। अब कांग्रेसियों को इस  भेदी को खोज उसका बहिष्कार कर स्थिति नियंत्रण करने का प्रयास करना चाहिए तो ये उल्टे भाजपा पर दोषारोपण कर अपनी ही गुटबाजी की उम्र लम्बी करते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी श्री पवार का नाम वापस लेने जैसे घटनाक्रम के पीछे किसका हाथ है यह प्रदेश की पूरी जनता जानती हैं। उसको सजा देने के बजाए श्री पवार से कारण पूछे बिना ही कांंगेस से बाहर कर दिया। जबकि नाम वापसी की घटना को अंजाम देने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी के नेतृत्व में ही दिल्ली जाकर दिशाहीन प्रदर्शन  कर रहे हैं। कांग्रेसियों का प्रदेश के विकास पुरुष के ऊपर प्रत्याशी को खरीदे जाने का आरोप लगाना भी इनकी दिवालिया मानसिकता को दर्शाता है। जिसका कारण कांग्रेस की प्रदेश में विधानसभा पर हार और लोकसभा में पूरे राष्ट्रीय स्तर पर करारी हार है। श्री ठाकुर ने कहा कि यदि कांग्रेस विकास पुरुष मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिहं का नाम फिर से लेती है तो युवा मोर्चा कार्यकर्ता कांग्रेसियों के खिलाफ उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। जिसमें कांग्रेसियों की बची-खुची साख भी खत्म हो जायेगी। 
Copyright @ 2019.