राष्ट्रीय (18/09/2014) 
नौकायान खिलाडिय़ों से बड़ी आशा है एशियाड में

झुंझुनू,18 सितम्बर। 19 सितम्बर से दक्षिण कोरिया के चूंगजू शहर में शुरू होने जा रहे एशियाड खेलों में भारत को नौकायान खिलाडिय़ों से 2010 के एशियाड खेल में किये गये प्रदर्शन दोहराने के साथ ही पहले से अधिक पदक जीतने की आाशा है। एशियाड में भाग ले रही 37 सदस्यीय भारतीय नौकायान टीम में 22 पुरूष, 10 महिला खिलाडिय़ों के साथ 5 कोच व प्रबन्धक है। भारतीय नौकायान टीम के सभी खिलाड़ी अपने बुलंद हौसलों के साथ मैदान में उतरेंगें।

1982 से लगातार नो एशियाड खेलों में भाग ले रही भारतीय नौकायान दल ने 1986 के एशियाड खेल को छोड़ कर हर बार कोई ना कोई पदक जीता है। 2010 के एशियाड में भारतीय दल ने एक स्वर्ण, 3 रजत व एक कांस्य पदक जीत कर अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। 2006 के एशियाड में 2 रजत व एक कांस्य, 2002 के एशियाड में 2 कांस्य, 1998 के एशियाड में एक कांस्य, 1994 के एशियाड में एक कांस्य, 1990 के एशियाड में 4 कांस्य व 1982 के एशियाड में एक कांस्य पदक जीता था।

नौकायान दल ने अब तक एशियाड खेलों में एक स्वर्ण,पांच रजत व 11 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीते हैं। भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन2010 के एशियाड की नौकायान में एक स्वर्ण,तीन रजत व एक कांस्य सहित कुल पांच पदक जीत कर किया था। भारतीय नौकायान टीम के कप्तान बजरंग लाल ताखर का कहना है कि हमने 2010 के एशियाड की नौकायान में एक स्वर्ण,तीन रजत व एक कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते थे। इस बार हमारा ईरादा पांच से अधिक पदक जीतने का है,तथा मैं भी अपना स्वर्ण पदक दूसरी बार जीतूंगा।

रोविंग फेडरेशन आफ इंडिया की और से अब तक राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके 13 खिलाडिय़ों को अर्जुन अवार्डदो खिलाड़ी जोश जैकब व इस्माईल बेग को द्रोणाचार्य अवार्ड व एक खिलाड़ी स्मिता यादव को मेजर ध्यानचन्द अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा बजरंगलाल ताखर को अर्जुन अवार्ड के साथ ही पदम श्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एशियाड खेलों के नौकायान प्रतियोगिता में अब तक सबसे बड़ा पुरस्कार एकमात्र स्वर्ण पदक राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले व इस बार एशियाड में भाग ले रही टीम के कप्तान बजरंगलाल ताखर ने 2010 के एशियाड में जीता था।

नौकायान प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडिय़ों का मानना है कि 2010 के एशियाड में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से सरकार भी नौकायान खेल को बढ़ावा देने लगी है। खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण के लिये सरकार ने इटली से नावें मंगवायीं हैं तथा प्रशिक्षण के लिये बेहतर साधन उपलब्ध करवा रही है। एशियाड में भाग ले रहे भारतीय नौकायान दल में बजरंग लाल ताखरमंजीत सिंह,स्वर्ण सिंह विर्कराकेश रेल्यामो.आजाद जैसे कई अनुभवी व प्रतिभाशाली खिलाड़ी है जिन्होने कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके  जिनके खेल के बूते भारत को पदक जीतने की पूरी आाशा है। भारतीय नौकायान दल में कप्तान बजरंगलाल ताखर सहित राजस्थान के भी पांच खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। टीम के कोच इस्माईल बेग ने भी खिलाडिय़ो को पूरी तैयारी करवायी है तथा उन्हे अपने खिलाडिय़ों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 2010 के एशियाड के रिकार्ड को तोडऩे की पूरी उम्मीद हैं।

झुंझुनू राजस्थान से रमेश सर्राफ धमोरा 9414255034

Copyright @ 2019.