राष्ट्रीय (21/09/2014) 
भूपेश बघेल का रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर जिलों का दौरा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल 21 सितंबर रविवार को दोपहर 1 बजे पथरी (सिलयारी) के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे पथरी पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दुर्गाप्रसाद सिरमौर के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल पथरी से सिमगा, दामाखेड़ा, नांदघाट, बिल्हा मोड़, तिफरा होते हुये बिलासपुर के लिये रवाना होगे। शाम 5 बजे बिलासपुर पहुंचकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल 22 सितंबर सोमवार को सुबह 10.30 बजे बिलासपुर से अकलतरा के लिये रवाना होंगें और सुबह 11 बजे अकलतरा पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगें। दोपहर 12 बजे अकलतरा से जांजगीर के लिये रवाना होंगे और दोपहर 12.30 बजे जांजगीर पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 
Copyright @ 2019.