राष्ट्रीय (21/09/2014) 
अंतागढ़ उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए भाजयुमो ने दी बधाई
रायपुर। अंतागढ़ उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष की धरमलाल कौशिक को बधाई दी। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर ने कहा कि अंतागढ़ विधानसभा में मिली जीत मुुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी द्वारा पिछले दस वर्षो में किए गए विकास पर स्थानीय जनता का मुहर लगाना है। वहीं स्थानीय जनता ने श्री सिंह के कुशल नेतृत्व को स्वीकार किया है जिसका ही कारण है कि उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। श्री ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को भी बधाई दी है कि उनके सफल सांगठनिक नतृत्व भी जीत का आधार रही है। संगठन ने अंतागढ़ उपचुनाव में योग्य उम्मीदवार भोजराज नाग के साथ योग्य पदाधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारी दी थी, जो कि सफल रहा है। संजू नारायण ने कहा कि वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी का मैदान छोड़कर भाग जाना कांग्रेस के गिरते और सिमटते जनाधार का परिचायक है। निकट भविष्य में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा, कांग्रेस का सुपड़ा साफ करेगी जिससें कांग्रेस प्रदेश में असित्व की लड़ाई लड़ती नजर आयेगी। श्री ठाकुर ने अंतागढ़ विधानसभा से विजयी उम्मीदवार भोजराज को भी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है।
Copyright @ 2019.