राष्ट्रीय (23/09/2014)
रायपुर महापौर की दोहरी नीति दुर्भाग्यपूर्ण - अशोक पाण्डेय
रायपुर।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने रायपुर महापौर किरणमयी नायक की दोहरी
नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महापौर दोहरे मापदण्ड अपनाना बंद करें।
हाल ही में उनके द्वारा दिया गया बयान कि वे के.बी.सी.आयोजन में वे एक
रूपये भी माफ नहीं करेंगी, निहायत ही हास्यास्पद है। श्री
पाण्डेय ने कहा कि नगर विकास के लिए स्टेडियम का किराया वसूलने में कोई
आपत्ति नहीं है किन्तु यह नीति सभी के लिये होनी चाहिए। विगत तीन वर्षों
से वहां हुए महापौर द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों समेत कई कार्यक्रम में
दी गई छूट समझ से परे हैं। महापौर इस बात का खुलासा करें कि यह दोहरा
मापदण्ड क्यों अपनाया जा रहा है। |
Copyright @ 2019.