राष्ट्रीय (23/09/2014) 
घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे मेरठ मंडल के आयुक्त
मेरठ मण्डल के आयुक्त श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा दिनांक 22 सितम्बर 2014 को शिकारपुर, जहाॅगीराबाद मार्ग पर बस दुर्घटना से पीडित लोगो का हाल चाल जानने के लिए जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होने अस्पताल में दुर्घटना में घायल मरीजों से बात कर उनकी कुशलता के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दुर्घटना से पीडित भर्ती मरीजो के समुचित इलाज किये जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। निरीक्षण के समय उन्होने उपस्थित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय आयुक्त के साथ जिलाधिकारी सुश्री निधि केसरवानी, मुख्य विकास अधिकारी श्री दीपक मीणा, सयुक्त विकास आयुक्त मेरठ श्री हर्श तन्खा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दीपक ओहरी उपस्थित रहे।

Copyright @ 2019.