राष्ट्रीय (23/09/2014) 
भाजपा के जीरो टालरेंस के बड़े-बड़े दावों की कलई खुल गयी- शैलेष नितिन त्रिवेदी
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के द्वारा शपथपूर्वक गलत जानकारी देने के मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के जीरो टालरेंस के बड़े-बड़े दावों की कलई खुल गयी है। कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े दावे करने वाले धरमलाल कौशिक पहले अपनी सरकार की ओर और अपनी पार्टी की ओर, सबसे पहले अपनी ओर झांके तो बेहतर होगा। छत्तीसगढ़ की जनता तो भाजपा के कुशासन और भ्रष्टाचार से परेशान और हलाकान है। पूरा छत्तीसगढ़ अब भाजपा से मुक्ति चाहती है। भाजपा शुचिता सुशासन, अनुशासन की बात करती है तो अपने प्रदेष अध्यक्ष धरमलाल कौषिक के आचरण पर ध्यान दें। जिस आदमी ने गलत जानकारी देकर चुनाव लड़ा है उनके खिलाफ गलत जानकारी देने का प्रकरण तो बनता ही है। भारतीय जनता पार्टी सबसे पहले अपने अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही करें। हम चाहेंगे कि प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक नैतिकता के नाते अपने पद से इस्तीफा दे और गलत शपथ पत्र देने के लिये ऐसे लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जायें।
Copyright @ 2019.